सड़क हादसे में सिडकुल कर्मी की मौत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में डियूटी के लिए आ रहे एक कर्मी को काशीपुर रोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और उसके परिजनों को सूचना दी।

 

काशीपुर के ग्राम लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी फुरकान अहमद उम्र 40 सिडकुल क्षेत्र की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। फुरकान अहमद मंगलवार को सुबह अपने डियूटी करने के लिए बाइक से सिडकुल जाने के लिए निकला था। सुबह करीब साढ़े छह बजे काशीपुर रोड पर जाफरपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार आ रहा था। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में फुरकान अहमद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास से मिले पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों के आधार पर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर फुरकान अहमद के परिवार वाले देर रात को रोते हुए अस्पताल पहुंचे। मृतक फुरकान अहमद अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्रों और एक पुत्री को छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *