पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने दस पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते करीब दस पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।

 

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने व पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले रुद्रप्रयाग के जिला महामंत्री कालीचरण रावत, महामंत्री चैन सिंह पंवार, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान,

 

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नीरज डंगवाल, सेवादल के अध्यक्ष विशाल रावत, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, सचिव भारत भूषण कठैत,मकर वैरवाण, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम नेगी व संगठन मंत्री सुनील नौटियाल को पार्टी ने पदमुक्त कर दिया है। इन सभी को आने वाले छह सालों के लिए कांग्रेस से बाहर किया गया है। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *