22.25 ग्राम स्मैक के साथ 01 व्यक्ति को एसओजी ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(एम् सलीम खान) पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार मैं लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के द्वारा प्रभारी एसओजी काशीपुर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया है,

 

उक्त टीम के द्वारा शनिवार को मदर कॉलोनी महेशपुरा से एक अभियुक्त को कुल 22.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्मैक बेचकर नशे में झोंक रहा था। अभियुक्त जाबिर अली इससे पूर्व भी नशीले इंजेक्शन बेचते हुए पकड़े जाने पर कोतवाली काशीपुर से जेल जा चुका है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1  जाबिर अली पुत्र अकबर अली निवासी मदर कॉलोनी महेशपुरा थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष

बरामद स्मैक 22.25 ग्राम

 

पुलिस टीम में

उप निरीक्षक कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी जनपद उधम सिंह नगर

उप निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी एसओजी काशीपुर

कांस्टेबल  दीवान बोरा

कांस्टेबल प्रदीप कुमार

कांस्टेबल गिरीश कांडपाल

कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल

कांस्टेबल विनय कुमार

कांस्टेबल कुलदीप शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *