अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी इनोवा कार तो देवदूत बन नैनीताल पुलिस ने बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

  हल्द्वानी – (जुबैर आलम) हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बेलुवाखान के पास मोड़ पर अचानक से एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गयी। वाहन में चालक सहित 08 लोग सवार थे जो दिल्ली से कैंची धाम जा रहे थे। कार गिरने की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहताश सिंह सागर के नेतृत्व में पुलिस टीम आपदा राहत उपकरणों सहित मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से सभी लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *