रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (भाजपा की गुटबाजी खुल कर आई सामने)-(बंगाली समाज ने फूंका जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला) रुद्रपुर अपनी ही पार्टी के नेताओं का शिकार हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का भाजपाई ने पुतला दहन कर उनका विरोध किया। भाजपा नेताओं पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नगर के ट्रांजिट कैंप में भाजपाइयों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला दहन कर उनके खिलाफ बगावत शुरू कर दी है। विरोध का मामला यहीं नहीं थमा भाजपा के तीन पार्षदों सहित सांसद प्रतिनिधि ने सोमवार को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया। आपकों बता दें कि बंगाली समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि रविवार को यहां आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने लघु व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के साथ धक्का मुक्की की और मुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल से गुमराह कर वापस ले गए। वही भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की इस बात से खफा लोगों ने उनका पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। वही उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की। बंगाली समाज का आरोप था कि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने जानबूझकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुमराह कर उन्हें उनके कार्यक्रम में शिरकत करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा हिटलरशाही रवैया अपना रहे हैं। पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप मनोज गुप्ता,सोनू सक्सेना, अशोक साह, सुमित कुमार, सुरेश कुर्मी, हरीश सैनी, अनिकेत उपाध्याय, सुधीर कुमार,सौरभ गुप्ता, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Related Posts
कंडारखुआ पट्टी के सड़का गांव में हिंसक गुलदार का आतंक से परेशान ग्रामीणों ने वन्यजीव प्रतिपालक से गुलदार को कैद करने के लिए की सिफारिश……
ख़बर शेयर करें -रानीखेत- कंडारखुआ पट्टी के सड़का गांव में जीवन सिंह नेगी को अपना शिकार बनाने वाले हिंसक गुलदार…
एनएच 309 पर भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत…..,
ख़बर शेयर करें -पीरूमदारा- आज सुबह पीरूमदारा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो…
एआरटीओ बी के सिंह ने चैकिंग के दौरान बिना परमिट और टैक्स के चल रही 6 डग्गामार बसे की जब्त
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) एआरटीओ (ई) बी के सिंह ने आज सुबह अपने दस्ते के साथ वाहनों…
