काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई के द्वारा आने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव नामक आयोजित होने वाले एक गांव एक तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक करन भारद्वाज और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि राज सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक करन भारद्वाज ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे उत्तराखंड राज्य में 4 हजार 675 गांव में एक लाख तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है। जिसके तहत काशीपुर संगठनात्मक जिले में 300 गांव में तिरंगा फहराने की तैयारी की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक गांव एक संयोजक बनाया जाएगा जो इस अभियान को सफल रूप देने में सहायक होंगे। इस मौके पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषिराज सिंह, नगर मीडिया प्रभारी हर्षित चौहान, नगर सहमंत्री सौरभ, आशु पाल, कॉलेज अध्यक्ष नवनीत चौहान, कॉलेज उपाध्यक्ष सजल मेहरोत्रा, दिव्यांशु शर्मा, अशोक राजपूत, मानस सिंघल, प्रतीक मेहरोत्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
नहीं होगी स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी हाईकोर्ट ने लगाई रोक
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (एकल पीठ ने पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को जांच में सहयोग करने को…
सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर दीप्ति भटनागर ने प्राप्त करी पीएचडी की उपाधि……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत…
कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की कुलपति इलेवन तथा निदेशक डीएसबी परिसर इलेवन के मध्य खेला गया ट्वेंटी ट्वेंटी सद् भावना क्रिकेट मैच……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की कुलपति इलेवन तथा निदेशक डीएसबी परिसर इलेवन के मध्य आज डीएसए के…
