अवैध शराब तस्करी में फरार चल रहे वारंण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।

 

जिसके क्रम में यमकेश्वर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या 98/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त राय सिंह को मुखबीर की सूचना पर तिमलियाणी यमकेश्वर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार वारंण्टी

राय सिंह पुत्र पंचम सिंह, निवासी-ग्राम तिमलियाणी, पोस्ट-ऑफिस देवराना, यमकेश्वर, जनपद- पौड़ी गढ़वाल।

वाद संख्या

98/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *