अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर– (एम.सलीम खान) काशीपुर में एक वारदात सामने आई है, जहाँ अदालत ने एक आरोपी के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। घटना की जानकारी काशीपुर स्थित आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी युवती ने दी | पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कि पिता की मृत्यु के बाद माता ने उसका पालन पोषण किया। मां ने 4 अक्टूबर 2019 को खड़कपुर देवीपुरा निवासी नितिन गौतम से उसकी सगाई कर दी थी। इस बीच नितिन ने 2 लाख रुपए कारोबार के लिए मांगे थे। जिसे उसने माता के सहयोग से नितिन को दे दिए। इसके बाद नितिन और उसके परिवार की मांगे बढ़ने लगी और वह रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगे। पीड़ित युवती का आरोप है कि नितिन ने चाय पिलाने के बहाने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। पीडिता ने बताया कि नितिन के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। जब पीड़ित युवती ने और मांगों को मरने से मना किया तो आरोपी नितिन ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। 12 सितंबर 2021 को वह संडे बाजार गई थी। इसी दौरान नितिन अपने अन्य दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट कर अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीडिता ने अपने वकील देवेंद्र कुमार के माध्यम से धारा 156 (3) के तहत कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जहाँ कोर्ट ने पीड़िता का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर थाना अध्यक्ष काशीपुर को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *