हल्द्वानी (जफर अंसारी) जीएसटी की विसंगतियों को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल 26 फरवरी को उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन करेगा। जिसके बाद आगे की रणनीति तय की बजाएगी, संगठन अपनी उत्तराखंड में 375 इकाइयों में पुरजोर विरोध की रूपरेखा को तैयार कर रहा है, व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के मुताबिक जीएसटी प्राविधानों में बहुत विसंगतियाँ सामने आ रही हैं जिससे व्यापारी बेहद दुखी हैं, यही नही टैक्स रिटर्न करने में चार्टेड एकाउंटटेंट की जरूरत पड़ रही है। जिससे व्यापारी आर्थिक बोझ में दब रहे हैं उन्होंने कहा कि किसानों के बाद और व्यापारी भी बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहा है, जिसको देखते हुए जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में 26 फरवरी को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। उनके मुताबिक देश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले व्यापारी वर्ग का शोषण बंद किया जाए, इसके अलावा जीएसटी में सजा का प्रावधान भी समाप्त किया जाये।
Related Posts
दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्रों का JEE मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- अद्भुत शैक्षिक प्रतिभा के प्रदर्शन में, दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्रों ने भारत में शीर्ष…
सम्मान एवं परिचर्चा में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी बोले पत्रकारों को मिलेगी हर संभव सुविधा….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर मीडिया सेन्टर द्वारा आयोजित सम्मान एवं परिचर्चा कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक…
तीन राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- चार राज्यों के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत…
