लालकुआं – (जफ़र अंसारी ) आईटीबीपी परिसर हल्दूचौड़ में हरेला पर्व पर फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर विभिन्न फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के 100 पौधों का रोपण किया गया हरेला दिवस के उपलक्ष्य में गोला रेंज, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के तत्वावधान में 34 वीं वाहिनी आइटीबीपी परिसर हल्दूचौड मैं पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। मुख्य अतिथि रुकमणी नेगी ग्राम प्रधान दुम्का बंगर, बच्ची धर्मा, हल्दूचौड द्वारा फलदार पौध सेब का पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह कमांडेंट 34 वीं वाहिनी आइटीबीपी द्वारा आडू की पौध एवं श्री भूपाल सिंह जीना, वन दरोगा द्वारा आंवले की पौध का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में सेब, अमरूद, आंवला, हरड, जामुन, अमलतास, बहेड़ा आदि प्रजाति के 100 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर आनंद रावत डिप्टी कमांडेंट | रोहित कुमार मावी, भूपाल सिंह जीना ,वन दरोगा भुवन चंद्र तिवारी, वन दरोगा पान सिंह मेहता, नीरज सिंह रावत, वन आरक्षी हरी गोस्वामी एवं 34 वीं वाहिनी आइटीबीपी के जवान शामिल रहे।
Related Posts
अनिल जोशी को फिर सौंपी गई रम्पुरा पुलिस चौकी की जिम्मेदारी…
ख़बर शेयर करें -एस एस पी ने किए दर्जन भर दरोगाओ सहित पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रम्पुरा…
थाना ट्रांजिस्ट कैंम्प मैं तैनात कानि राकेश खेतवाल को गुड परफॉर्मेंस पत्र देकर किया सम्मानित……..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- आपको बता दें रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैंम्प मैं तैनात कानि राकेश खेतवाल को गुड परफॉर्मेंस पत्र…
हल्द्वानी मैडिकल कॉलेज में रैगिंग: पांच छात्र हॉस्टल से निष्कासित, जुर्माना भी लगा……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- सीनियर छात्रों के लिए रामपुर रोड स्थित होटल में फेयरवेल पार्टी रखी थी। इस दौरान एक…
