लालकुआ – (जफ़र अंसारी) 2022 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा व कांग्रेस के द्वारा जहां अपना शक्ति प्रदर्शन आरंभ कर दिया गया है वही अब दूसरी पार्टियों भी अपने दमखम को दिखाने के लिए मैदान में उतरने लगी है। 2022 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी भी अपने शौर्य और बाहुबल का प्रदर्शन करने के लिए उत्तराखंड की देवभूमि में उतर रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की कार्यकारिणी बैठक उधम सिंह नगर जनपद में की जानी सुनिश्चित की गई है जिसमें पार्टी के बड़े-बड़े दिग्गज नेता व कार्यकर्ता उपस्थित होने हैं। वही उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद राजेंद्र चौधरी उपस्थित होंगे। इस दौरान वह नैनीताल जनपद के नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी संपर्क करेंगे रात्रि विश्राम काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में करेंगे। व दूसरे दिन दोपहर 12:00 बजे लाल कुआं स्थित नरूला होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने पार्टी के कार्यों व उत्तराखंड में चुनावी रणनीतियों की तैयारियों के बारे में बता करेंगे।
Related Posts
गुरुद्वारा के दानपेटी से चोरो ने चुराये पैसे…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- रोज पहले भारतीय स्टेट बैंक ,शक्तिफार्म शाखा में हुये लूट की कोशिश की गुथ्थी अभी सुलझी…
70 सीटों पर होगा चुनाव – राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी
ख़बर शेयर करें – लालकुआं – (ज़फ़र अंसारी) चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है वैसे वैसे हर पार्टी अपना दमखम…
बाजपुर : अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर, लोगों को दी एचआईवी/एड्स से बचाव की जानकारी
ख़बर शेयर करें -अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर, लोगों को दी एचआईवी/एड्स से बचाव की जानकारी बाजपुर। जिला विधिक…
