आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

ख़बर शेयर करें -

 रुद्रपुर– (एम सलीम खान) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की शाम रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति का स्थालीय निरीक्षण किया। दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मची तबाही का निरीक्षण करने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान जनहानि पर मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें। वही उन्होंने जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए । साथ ही उनके रहने और भोजन आदि की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि इस आपदा के कारण जिन परिवारों में जनहानि हुई है, उनके आश्रितों को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। सीएम धामी ने पीड़ितों से मुलाकात करते हुए कहा कि सरकार सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर रही है। यह एक वैश्विक आपदा की घड़ी है, इस स्थिति में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। सीएम ने बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ, पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाया ‌। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार ठुकराल, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, डीएम रंजना राजगुरु,एस एस पी दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ आशीष भटगाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *