काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में रामनगर रोड स्थित आम आदमी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर अलग अलग मामलों का उदाहरण देकर गले तक भ्रष्टाचार में डूबे होने के आरोप लगाए और सभी मामलों में निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की। मयंक शर्मा ने कहा कि त्रिवेंद्र राज में उत्तराखंड की जनता की गाढ़ी कमाई के बन्दरबांट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, एक तरफ करोड़ों रुपए के घोटाले की जांच कर्मकार कल्याण बोर्ड में हो रही है जिसमें रोजाना चौंकाने वाले भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं तो दूसरी तरफ महाकुंभ को लेकर पैसों की लीपापोती की जा रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहना चाहती है कि अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान अपने भ्रष्ट मंत्रियों और मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार ना करने की नसीहत जरूर देना, क्योंकि आपके कुछ मंत्री और मुख्यमंत्री गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं।
Related Posts
चोरी की 06 साइकिल के साथ,शातिर साइकिल चोर पुलिस ने किया गिरफ़्तार…..
ख़बर शेयर करें -जसपुर-वादी संजीव कुमार चौहान पुत्र हरि सिंह निवासी मोहल्ला जुलाहन थाना जसपुर के घर के बरामदे में…
छेड़छाड़ से तंग आकर रोडवेज कर्मचारी नेता ने दी जान….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी/बाजपुर-(एम सलीम खान) छेड़छाड़ के आरोप से आहत एक रोडवेज कर्मचारी नेता ने बीते बुधवार की शाम…
होटल ढाबों में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता की जांच हेतु भाजपायों ने जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन……..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- क्षेत्र के होटल और ढाबों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच हेतु भारतीय…
