आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया बूथ कार्यालय का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें -

 

काशीपुर– (सुनील शर्मा)    आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने बाल्मीकि बस्ती में बूथ कार्यालय का उद्घाटन किया | इस दौरान आयोजित रोजगार अधिकार सभा में उन्होंने जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को केवल एक बार शहर का विकास करने का मौका दें |उन्होंने कहा जनता जिन्हें चुनाव जिताकर भी आज तक निराशा झेल रही है उनसे इस बार माफ़ी मांग ले क्योंकि इन 20 सालों में बाप-बेटे का ही राज चल रहा है | अब जनता को उन्हें यह बताना होगा क यह कोई राज शाही नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था है | अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा  बल्कि काम करने वाला ही जनप्रतिनिधि के रूप में जनता का सेवक बनेगा। उन्होंने जनता से विनती करते हुए कहा काशीपुर के विकास के लिए केवल इस बार हमारी पार्टी को मौका दें, हम दुसरे चुनावों में अन्य पार्टियों की तरह यह कहने नहीं आयेंगे कि हमे एक और मौका दीजिये । इसके साथ ही उन्होंने कहा यदि शहर के चुने हुए जनप्रतिनिधि विकास करते तो शायद मैं आज राजनीति में नहीं आता | “इसलिए मैं साफ कहता हूं कि मैं राजनीति में आया नहीं, लाया गया हूं”| मैं राजनीति करने नहीं काम की राजनीति से राजनीति बदलने आया हूं ताकि इस शहर की सूरत बदले और बदहाल काशीपुर अपनी वही पुरानी पहचान बना सके जो किसी जमाने में उसकी राष्ट्रीय पहचान होती थी ।कार्यक्रम में पहुंचने पर बाल्मीकि बस्ती के सभी नागरिकों ने दीपक बाली का भावी विधायक कहकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें लड्डूओं से तोला । बाल्मीकि बस्ती में मिले इस प्यार को देख बाली भावुक भी हो उठे। कार्यक्रम के दौरान बाल्मीकि समाज के नागरिकों  ने बाली को विश्वास दिलाया कि इस बार वें किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और शहर के विकास के लिए आम आदमी पार्टी के झाड़ू से ही शहर की राजनीतिक गंदगी को दूर कर बाली को ही अपना विधायक चुनेंगे ।वे यहां से खुद को विधायक समझकर जाए। बूथ कार्यक्रम में एडवोकेट श्वेता, वंदना चौधरी सहित उनकी सहेलियों का विशेष योगदान रहा । श्वेता एडवोकेट को बूथ संख्या 69 का अध्यक्ष बनाया गया । अनेक लोगों  ने कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ली। बूथ उद्घाटन और रोजगार अधिकार सभा में दीपक बाली को 85 किलो लड्डुओं से तौला गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष उषा खोखर ने की। इस अवसर पर मधुबाला, रजनी पाल, पूजा अरोरा, राधा चौहान, गीता रावत, प्रभा तिवारी, सुनील, भोपाल, संजय, सोनी, हर्ष, बब्ब, हरीश, हरकेश सिह, सुरजीत सिंह, गुड्डू चौधरी, आरबी सिंह, विनय चौधरी, डॉक्टर रोहित, शिवरत्न चौधरी, संजय वैद्य, मुनिया भाभी, आशा चाची, अमित, भारती, रमेश चाचा, मंजू, हिमांशु ठाकुर, मुस्कान, सुनीता, शिवम, शिवनंदन टांक, धनोरी से आए हरकेश सहित बाल्मीकि समाज के सैकड़ों स्त्री-पुरुषों सहित आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, उपाध्यक्ष अभिताभ सक्सेना ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *