आम आदमी पार्टी ने हल्दूचौड़ में मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस.

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़ – (जफर अंसारी) लालकुआ विधानसभा में हल्दूचौड़ के ग्राम जयराम जग्गी में स्वतंत्रता दिवस सम्मान के साथ युवाओ,महिलाओं और बच्चो के साथ मनाया गया |

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन मंत्री सुरेश जोशी के निवास पर भारतीय शहीद वीरो को याद करके मनाया |आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी    सदस्य दीपक पांडे व संगठन मंत्री सुरेश जोशी ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया दीपक पांडेय ने कहा आज के दिन का ऐतिहासिक महत्व है इस दिन को याद करते ही हम 130 करोड़ देशवासियों का मस्तक उन शहीदों के प्रति अपने आप झुक जाता है जिन्होंने स्वतंत्रता की इस लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी |

हमारे देश में ऐसे कई महान व्यक्तियों ने जन्म लिया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं की इसलिए हम सभी देशवासियों का भी कर्तव्य है

की हम अपने स्वतंत्र भारत की रक्षा करें हमारे देश का नाम विश्व पटल पर अंकित हो हम ऐसा कार्य करें| ध्वजारोहण के कार्यक्रम के पश्चात हल्दूचौड़ रोड पर आप नेत्री एडवोकेट पूनम कबड़वाल के कार्यालय पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी व लालकुआं की विधानसभा में जगह-जगह घूम कर 15 अगस्त की बधाई दी और आप पार्टी के प्रति भी लोगों को जागरूक किया दीपक पांडेय ने बताया कि केजरीवाल का पहला वादा 300 यूनिट बिजली मुफ्त अभियान चल रहा है आप की सरकार बनने के बाद जनहित में ये सेवाएं दी जायेगी |

सुरेश जोशी ने कहा आप पार्टी 71 घोषणा पत्र जारी करेगी जिसमें से 70 विधानसभाओं के अलग अलग घोषणापत्र होंगे और पूरे राज्य का एक घोषणापत्र होगा |

सत्ता पर आने पर एक सुंदर भविष्य की कल्पना कर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली , शहीद आर्मी भाइयो को सम्मान राशि व उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी ,अधिक वृद्धा पेंशन आदि कार्य होंगे |

इस अवसर पर सर्किल इंचार्ज प्रकाश पांडेय,देवेंदर तिवारी,कमल बृजवासी,मनोज कबड़वाल,महेश चंद्र, खष्टी उपाध्य,संजय दुमका,युवक मंगल दल अध्यक्ष तेज सिंह,समाजसेवी सुमित जोशी,गिरीश चन्द्र पलड़िया,अंकित दुमका,हेम बजेठा,पप्पू भाई,रेखा जोशी,राधिका देवी,भागवंती देवी,दुर्गा देवी,हेमा देवी पलड़िया,देवकी देवी,तुलसी देवी आदि शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *