काशीपुर। (सुनील शर्मा) आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला ने पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली की संस्तुति पर संगठन का विस्तार करते हुए तीन बड़े पदों पर नियुक्तियाँ की है। चावला ने काशीपुर निवासी गीता रावत को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ,महुआ खेड़ा गंज निवासी कपिल कुमार गौतम को अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष तथा दिनेशपुर निवासी सुभाष व्यापारी को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। चावला ने बताया कि उक्त तीनों नियुक्तियां इन तीनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियों की पार्टी के प्रति निष्ठा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में की जा रही मेहनत और लग्न को देखकर की गई है। चावला ने इन तीनों ही पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वें आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की नीतियों और आदर्शों को और तेजी के साथ जन जन तक पहुंचाने तथा दिल्ली विकास मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड को पूरे देश का विकास मॉडल बनाने हेतू जनता तक सार्थक संदेश देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। यहां रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में उक्त तीनों ही पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत जिला उपाध्यक्ष अमन बाली अभिताभ सक्सेना महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक व अमित सक्सेना सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता विकास बंसल के द्वारा दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता को लड्डूओं से तोला…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, समाजसेवी संजय ठुकराल एवं विकास बंसल के द्वारा दर्जा…
दशहरे महा उत्सव पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर दिए ट्रैफिक नियम के यह आदेश….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-दशहरे महा उत्सव पर रावण के पुतले का वध के मेले को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को…
सहकारी दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अंतर्गतआज दिनांक 25/10/2023 को गोलापार क्षेत्र की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति…
