नैनीताल। (समीक्षा) एसएसपी ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में जनपद के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों में हल्द्वानी और दूसरा भीमताल का है। जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को हल्द्वानी क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी। जांच में पता चला कि मामले के आरोपितों का वाहन मंडी चौकी स्थित मोतीनगर बैरियर से गुजरा था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि यहां पुलिसकर्मी ने वाहन चेक नहीं किए। इसके अलावा दूसरी घटना में 6 सितंबर को काठगोदाम क्षेत्र से एक इनोवा कार चोरी 7होने की घटना की जांच में यहीं तथ्य सामने आए कि संबंधित वाहन मोतीनगर वैरियर से गुज़रा, लेकिन इस बार भी यहां तैनात पुलिस कर्मी ने वाहन की जांच नहीं की। इस पर दोनों मामलों में लापरवाह पाए गए आरक्षी रणवीर सिंह को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।
Related Posts
लालकुआं की नगीना कॉलोनी में रेलवे प्रशासन का चला बुलडोजर”,भारी फोर्स भी रही तेनात…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-लालकुआं की नगीना कॉलोनी में रेलवे प्रशासन का चला बुलडोजर”भारी फोर्स के साथ चला बुलडोजर”विरोध कर रहे…
वार्षिक न्यूज लेटर ऑक्स 2023 का कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत ने विमोचन किया……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली में वनस्पति विज्ञान विभाग के वार्षिक न्यूज लेटर ऑक्स 2023 का …
उत्तराखंड का पहला फीकल स्लैश ट्रीटमेंट प्लांट जल्द होगा शुरू……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- रूद्रपुर में किच्छा बाईपास मार्ग बीएचईएल के निकट बन रहे उत्तराखण्ड के पहले फीकल स्लैश ट्रीटमेंट…
