रुद्रपुर– (शादाब हुसैन) आवास विकास के चित्र मंदिर में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया | जिसमें मुख्य रूप से माननीय नगर निगम के मेयर रामपाल, पार्षद विकास शर्मा, डीपी उदय प्रताप, दीपक, ज्योति, लीला परिहार, अनीता और अन्य गणमान्य लोग व्यक्ति मौजूद रहें | जिसमें नगर निगम के मेयर ने कहा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीति, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा जो सरकार ने दिया है उस पर जमीनी स्तर पर काम करने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है | बेटियों को अच्छी शिक्षा देकर हम सभी को यह साबित करना है कि बेटी, बेटों से कम नहीं होती | इसलिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महालक्ष्मी किट का वितरण किया जा रहा है | इसी क्रम में पार्षद ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी का कहना है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीतने के लिए हम हर वर्ग को साथ लेकर चलने की जो मुहिम चला रहे हैं, उस पर पूरी तरीके से खरे उतरेंगे और फिर 2022 में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएंगे |
Related Posts
पुलिस ने किया बैंक में हुई लूट का खुलासा तीनों अभियुक्त गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-काशीपुर पुलिस ने बीते दो दिन पूर्व पंजाब नेशनल बैंक में हुई लाखों की लूट का खुलासा…
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में सतत विकास लक्ष्य के डाटा इकोसिस्टम…
मुख्यमंत्री बोले 25वे वर्ष में उत्तराखंड देश का सर्व श्रेष्ठ राज्य बनेगा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) (सीएम धामी ने किया करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की योजनाओं का शिलान्यास)-(इनकईया…
