इंस्पिरेसन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम और ट्वीन विन संस्था विध्यार्थियों के लिए “ करियर कॉन्क्लेव” का आयोजन करेगी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – इंस्पिरेसन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम व ट्वीन विन संस्था संयुक्त रूप से इंस्पिरेसन स्कूल के नवी और बारहवीं कक्षा के विध्यार्थियों के लिए “ करियर कॉन्क्लेव” का आयोजन करने जा रहा है। यह “करियर कॉन्क्लेव” का आयोजन एक २९ जनवरी से १ फ़रवरी तक चलेगा जिसमें अंतराष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे व विध्यार्थियों को  वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता व रुचि के अनुरूप कैरियर चुनने के विषय में मार्गदर्शन करेंगे।विद्धयालय की चेयरपर्सन डा० गीतिका बल्यूटिया व ट्वीन विन के सी०ई०ओ वैभव पाण्डे ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में इंग्लैंड से इन्वायरमेंटल साइंटिस्ट डॉक्टर पराग रस्तोगी, अमेरिका से शिक्षाविद स्टेफ़नी, ग्लासगो से डिज़ाइनर लॉरेन,देहरादून से बहुचर्चित लेखिका डॉक्टर रूबी गुप्ता,बैंगलोर से सीन्यर ऐच०आर०मैनेजर शिवानी डिमरी,पुणे से मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफ़ेसर (कर्नल) शिशिर कुमार, सम्मानित जज डा०उत्सव गौरव राज जी,ऐकेमेंडिशियन डा० श्वेता गुप्ता ऐवम अमेरिका से आर्थर और साइकलौजिस्ट जितेंद्र सिंह वर्चूअल मीटिंग के माध्यम से बच्चों को उनके क्षमता व रुचि के अनुरूप करियर से सम्बंधित विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। प्रधानाचार्य संजीव स्टीफ़न व उप प्रधानाचार्य रश्मि आनंद ने बताया विद्धयालय ने इस कोरोनाकाल को एक अवसर के तौर में लेते हुए बच्चों को इस वर्चूअल मीटिंग के माध्यम विभिन्न करियर विकल्प की जानकारी की व्यवस्था की है जिससे बच्चों को करियर चुनने में आसानी होगी। कार्यक्रम का संचालन ट्वीन विन के सी० ई० वैभव पाण्डे जो कि एज्युकेश्यनिस्ट आफ द ईयर ख़िताब से सम्मानित हैं करेंगे, इस ऑनलाइन कार्यक्रम में बतौर होस्ट ट्वीन विन के अंशुल वशिष्ट और मयंक गर्ग तथा आयूषी बल्यूटिया होस्ट रहेंगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *