काशीपुर (सुनील शर्मा) तेजतर्रार दोनों अधिकारी निष्पक्ष जांच करने वाले कोतवाल काशीपुर तथा थाना आईटीआई प्रभारी को राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्कृष्ट विवेचना करने पर केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया दोनों ही अधिकारियों को डीजीपी महोदय ने सम्मानित किया, साथ ही आईटीआई थाना प्रभारी विद्या दत्त जोशी को 10 हजार रुपए नगद एवं प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया दोनों अधिकारियों को सम्मान पत्र मिलने की खुशी में पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने दोनों ही अधिकारियों को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया, इस दौरान दोनों ही अधिकारियों को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी गई। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी तथा थाना आईटीआई प्रभारी विद्या दत्त जोशी ने उत्कृष्ट विवेचना की गई थी। उन्होंने बताया कि विवेचना अलग प्रकार की थी और कहा कि जिन विवेचनाओं के लिए दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया है, वह दोनों ही मुकदमे महिलाओं से संबंधित थे, जिनमें महिलाओं को बुरी तरह से लैंगिक शोषण कर जान से मार दिया गया था,मामले अज्ञात के खिलाफ लिखे हुए थे, जिसमें यह पता नहीं था कि अपराध किसने किया उन्होंने कहा कि दोनों ही अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच की जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भी बनी रही उन्होंने कहा कि अधिकतर ऐसे मामलों में शांति व्यवस्था खराब होने का खतरा बना रहता है, परंतु दोनों ही अधिकारियों ने निष्पक्ष विवेचना से क्षेत्र की जनता में भी उनकी भूरी प्रशंसा हुई,उन्होंने बताया कि थाना आईटीआई प्रभारी विद्या दत्त जोशी ने उत्कृष्ट विवेचना से आरोपी को न्यायालय से सजा-ए-मौत की सजा मिली जबकि कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी की उत्कृष्ट विवेचना के न्यायालय में फैसला आना बाकी है, उन्होंने कहा कि उनके उत्कृष्ट विवेचना करने पर दोनों ही अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है, जिसको लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Related Posts
विधायक ने पिल्को कम्पनी में हुई दुर्घटना में हुई मृत्यु पर महिला के परिजनों को दिलवाई सहायता…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-सिडकुल स्थित पिल्को हेल्थ केयर कंपनी में गत दिनों दुर्घटना कारण गम्भीर रूप से घायल हुई ट्रांजिट…
चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर…
लूट का ट्रक,अवैध तमंचे व कारतूस बरामद कर पुलिस ने 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर-दिनांक 18/08/2022 को वादी राम मेहरा पुत्र अमर जीत निवासी ग्राम नौरथ थाना इन्द्री जिला…
