हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुंभ 2021 को लेकर अखाड़ों में तैयारियां अपने अंतिम चरणों पर हैं सभी अखाड़ों की धर्मध्वजा की तारीख नजदीक आ रही है जिसके लिए अखाड़े के रमता पंच अखाड़ों में पहुंच रहे हैं इसी बीच हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के रमता पंच भी 25 तारीख को अखाड़े में पहुंचेंगे जिसकी तैयारियों को लेकर निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्र पूरी ने आज एसएमजेएन पीजी कॉलेज में लगने वाली छावनी का निरीक्षण किया निरंजनी अखाड़े की छावनी का निरीक्षण करते हुए अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को अखाड़े के रमता पंच अपनी छावनी में पहुंचेंगे जिसके बाद 3 मार्च को छावनी से धूमधाम से पेशवाई निकलेगी इनका है कहना है कि पेशवाई के लिए सभी समाज इलाहाबाद से आ गया है जिसमें चांदी के सिंहासन चांदी के भाले के साथ सभी संतों की छड़िया पहुंच गई है इस पेशवाई में अखाड़े के हज़ारों नागा सन्यासी और 50 से ज्यादा महामंडलेश्वर शिरकत करेंगे उन्होंने बताया कि पेशवाई की भव्यता को बढ़ाते हुए हेलीकाप्टर और ड्रोन से पेशवाई पर पुष्पवर्षा की जाएगी कुंभ मेले में अखाड़ों की पेशवाई काफी भव्य और आकर्षण का केंद्र होती है मगर क्रोना महामारी के कारण सभी अखाड़ों द्वारा पेशवाई को सीमित किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में साधु संत मौजूद ना रहे मगर पेशवाई को भव्य और सुंदर बनाने के लिए अखाड़ों द्वारा हेलीकॉप्टर से भी फूलों की वर्षा करने की तैयारी की जा रही है जिसे पेशवाई का नजारा अलग ही देखने को मिलेगा
Related Posts
इंस्टीट्यूट ऑफ मैक्रोमोलेकुलर केमिस्ट्री में एप्लीकेशन ऑफ बायोपोलिमर इन मेडिकल फील्ड में हुआ रसायन विज्ञान की शोध छात्रा लता राणा का चयन…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान की शोध छात्रा लता राणा का चयन यूरोप के चेक गणराज्य …
फैली गैस रिसाव क्षेत्र का लिया गया जायजा,राहत बचाव के लिए दिए आवश्यक दिशानिर्देश….
ख़बर शेयर करें -गैस रिसाव होने,गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना,सिलेंडर को आबादी से दूर सुनसान क्षेत्र…
आम आदमी पार्टी के कार्यालय में हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन
ख़बर शेयर करें -काशीपुर– (सुनील शर्मा) आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आज रामनगर रोड स्थित पार्टी…
