काशीपुर (सुनील शर्मा) आंदोलनकारी दीपक बाली ने अपनी इस बात को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है और जनहित में दिन निकलते ही एनएच के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार से मोबाइल पर वार्ता कर आर ओ बी के इर्द-गिर्द बन रहे नाले काचौड़ीकरण कर काम चालू कराने के आदेश करा दिए हैं। अब यह नाला डेढ़ मीटर चौड़ा बनेगा।आप नेता दीपक बाली ने बताया कि एन एच के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार से जब उन्होंने मोबाइल पर बात की तो उन्होंने बताया कि वें देहरादून में हैं और एक मीटिंग में भाग लेने आए हुए हैं ।श्री बाली ने उनसे काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक पर आर ओ बी के निकट बन रहे नाले की चौड़ाई कम होने की समस्या से अवगत कराते हुए जब जनहित में नाले को चौड़ा करने और जनता को हो रही परेशानी के मद्देनजर काम शीघ्र चालू करने की बात कही तो अधिशासी अधिकारी नेजनहित के प्रति तत्काल रुचि रखते हुए तत्काल अपने ऐ ई व जे ईको निर्देशित किया कि नाले की चौड़ाई डेढ मीटर करा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए। अधिशासी अधिकारी द्वारा जनहित के प्रति रचनात्मक कदम उठाने पर श्रीबाली ने उनका दिल की गहराइयों से ने सिर्फ आभार व्यक्त किया बल्कि उन्हें यह भी विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी जनहित में प्रशासन से सहयोग लेना ही नहीं बल्कि हर समय हर संभव सहयोग देने के लिए भी तैयार है ।श्री बाली ने बताया कि कार्यदाई संस्था के ठेकेदार जैनेंद्र शर्मा को भी ऐ ई औरजे ई द्वारा नाले को चौड़ाकर बनाने के निर्देश दे दिए हैं ।श्री बाली ने ऐ ईऔर जे ई का भी आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
छोटी से छोटी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है, स्कूल प्रबन्धन को गाइड लाइन का शतप्रतिशत अनुपालन होगा करना, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में स्कूल प्रबन्धन तथा अभिभावकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार…
बड़ी राहत: डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सीटी और एमआरआई कन्ट्रास्ट डाई अब सस्ती दरों पर उपलब्ध…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए…
जबरन धर्मांतरण कराने वालों पर होगी कार्यवाई, प्रदेश सरकार ने महिलाओं का सदैव किया सम्मान…..
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर– प्रदेश प्रवक्ता भाजपा वीरेन्द्र बिष्ट ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने वार्ता…
