लालकुआ– (जफर अंसारी) ईद के त्यौहार को लेकर प्रशासन ने सर्वधर्म के लोगों के साथ बैठक की जिसमें बकरीद को शांन्ति और सौंहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। बता दें कि बकरा ईद के त्यौहार को लेकर कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कुर्बानी और अन्य मामलों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उप जिला अधिकारी मनीष कुमार ने लोगों से कोरोना महामारी के मद्देनजर सावधानी बरतने की बात कही और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और भीड़ भाड़ न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले में नही की जायेगी और कुर्बानी के वक्त निमयों का पुरा ध्यान रखें और’ मास्क अवश्य लगाएं साथ ही आदेशों का पालन करते हुए मस्जिद में नमाज अदा करे। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने शोधार्थियों को शोध रूपरेखा जमा करने के लिए किया पत्र जारी…..
ख़बर शेयर करें -कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने आज कुलपति प्रो एनके जोशी के अनुमोदन पर पत्र जारी…
जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने वैंडिंग जोन में किये जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने नगर निगम द्वारा चयनित वैंडिंग जोन में किये जा रहे कार्यों का…
चैत्र की संक्रांति पर उत्तराखंड में मनाया जाता है यह लोक पर्व,फूलदेई छम्मा देई’ से की जाती है मंगलकामना…..
ख़बर शेयर करें -फुलदेई, छम्मा देई, दैणी द्वार, भर भकार, ये देली स बारंबार नमस्कार… नैनीताल-(यह देहरी फूलों से…
