रुद्रपुर– (एम.सलीम खान) उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का उधम सिंह से रुद्रपुर पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया | जिला उधम सिंह नगर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के अध्यक्ष ताहिर अली का रुद्रपुर पहुंचने पर फूल मालाओं और गुलदस्ता देकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया | कांग्रेसी नेता ताहिर अलीजी ने बताया कि आगामी 14 नवंबर को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी का एक दिवसीय प्रोग्राम रखा गया है जिसमें सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है और कार्यक्रम को सफल बनाना है | कांग्रेसी नेता ताहिर अली ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी 2022 के चुनाव को लेकर विस्तार से बैठक की और दिशा निर्देश दिए कि 2022 के चुनाव में सभी को अभी से ही कमर कस कर बूत स्तर पर मेहनत करने की जरूरत है | सभी कार्यकर्ता इस काम मैं मुस्तैदी के साथ लग जाए, मिशन 2022 कांग्रेस फतेह करेगी | इस दौरान वहां उत्तराखंड कांग्रेस असंख्य विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट हाजी सलीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद अहमद मंसूरी, प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सोनू खान, जिला अध्यक्ष परवेज अहमद, नगर अध्यक्ष निसार खान, बाबू खान, अज्जू खान, अरशद खान, सोहेल खान, इरशाद हुसैन, परवेज कुरेशी, महबूब अंसारी, अबरार अहमद, पप्पी खान, नाजिम खान, फारुख खान, फराज खान, मुन्ना खान, असलम खान आदि मौजूद रहे ।
Related Posts
मारपीट में चले जमकर लाठी डंडे ,7 लोग गंभीर रूप से घायल
ख़बर शेयर करें – जसपुर(वसीम अहमद )जिला उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में कालू…
11 पेटी अवैध शराब तथा 902 पाउच कच्ची शराब के साथ 05 शराब तस्करों को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ…
नौजवानों के हित को देखते हुए लिया निर्णय,अग्नीपथ योजना को देश में लागू नहीं होने देंगे-यशपाल आर्य….
ख़बर शेयर करें -बाजपुर-अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह आंदोलन करने का निर्णय नौजवानों के हित को देखते…
