काशीपुर – (सुनील शर्मा) उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक प्रशासन और महाप्रबंधक संचालन और वित्त नियंत्रक काशीपुर और रामनगर रोडवेज़ डिपो के दौरे पर काशीपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने काशीपुर रोडवेज डिपो की कार्यशाला के साथ-साथ रोडवेज बस स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड परिवहन निगम की आय बढ़ाने के मौके पर मौजूद सभी कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ-साथ निगम की आय बढ़ाने के लिए मौके पर मौजूद कर्मचारी और अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान उनके द्वारा खाली पड़ी दुकानों और खाली पड़ी कैंटीन का भी जायजा लिया गया और उनका शीघ्र ही टेंडर निकाल कर उनसे आय बढ़ाने के निर्देश दिए। वही महाप्रबंधक प्रशासन हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि कोरोना के चलते हैं पिछले काफी समय से बंद पड़े संचालन के दोबारा पटरी पर आने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की आय को बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई और कर्मचारियों और अधिकारियों से आय बढ़ाने के सुझाव मांगे गए और उससे संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए।
Related Posts
टीडीसी केें अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – (शादाब हुसैन कुमाऊं ब्यूरो चीफ) जिलाधिकरी/प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवलपमेण्ट कारपोरेशन लि0 रंजना…
अंकिता भंडारी केस के बाद उत्तराखंड में शासन और प्रशासन आया हरकत मे, सीज किये गए होटल…
ख़बर शेयर करें – कालादुंगी-(जुबैर आलम ) अंकिता भंडारी केस के बाद उत्तराखंड में अब शासन और प्रशासन हरकत…
पूरे धूम-धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-आजादी की 75 वी वर्षगांठ को समूचा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी…
