हल्द्वानी (जफर अंसारी) देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है तो वही कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा कोरोना संक्रमण पर लापरवाही का आरोप लगा कर कांग्रेस भाजपा पर निशाना साध रही है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लगातार बिगड़ते हालात पर कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश का कहना है कि कोरोना का दूसरा चरण बेहद ही खतरनाक है लेकिन न ही केंद्र सरकार ने इस को गंभीरता से लिया और न ही राज्य की बीजेपी सरकार ने, सुमित ह्रदयेश ने कहा कि कोरोना का सबसे ज्यादा शिकार युवा पीढ़ी हो रही है जहाँ एक और अन्य राज्यो में हुए चुनावो में केंद्र सरकार के द्वारा कोई सावधानी नही बरती गई तो वही उत्तराखंड में हुए महाकुंभ में भी कोरोना गाइडलाइन को सही से लागू नही किया गया जिसका नतीजा आज हम सब देख सकते है, सुमित ने कहा कि केंद्र के द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोई भी तैयारी नही की बल्कि केंद्र का सारा ध्यान पश्चिम बंगाल चुनाव में दिखाई दिया। अगर केंद्र सरकार वाकई में कोरोना को लेकर गंभीर होती हो आज देश मे हालात इतने नही बिगड़ते।
Related Posts
कुम्भ कार्यो से संतुष्ट सीएम त्रिवेंद्र, हरिद्वार के व्यापारी अकेले नही,,, सरकार उनके साथ है
हरिद्वार (वंदना गुप्ता) सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहे। साधु संतों से मुलाकात के…
राजेश शुक्ला ने उठाई किच्छा की आवाज़, पीडब्ल्यूडी सचिव से की विकास कार्यों में तेजी की मांग….
देहरादून – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज सचिवालय में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) सचिव पंकज पांडे से…
अस्पताल का कर्मचारी बताकर जाँच के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
पौड़ी- स्थानीय निवासी श्रीनगर ने कोतवाली श्रीनगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वादी की नाबालिग…
