रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (एटीएम से छेड़छाड़ कर कैश उड़ाने की कोशिश लेकिन असफल रहे)-(पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे चोरों की तलाश में जुटी पुलिस) किच्छा शहर के बरेली मार्ग स्थित अनुपम सिनेमा मार्केट स्थित इंडिया वन एटीएम में अज्ञात चोरों ने एटीएम की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर एटीएम कक्ष में प्रवेश करने हुए एटीएम मशीन से नगदी चुराने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी चोर अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए। आपको बता दे जब एटीएम के गार्ड ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसे घटना की जानकारी हुई। आवास विकास किच्छा निवासी एटीएम संचालक राकेश कुमार पुत्र केवल कृष्ण ने किच्छा कोतवाली पुलिस को तहरीर कहा कि उनके द्वारा अनुपम सिनेमा मार्केट में लगाएं गए एटीएम में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास करते हुए एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करते हुए चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। वही पुलिस की रात्रि गश्त पर आम जनता सवाल खड़े कर रही है।
Related Posts
सिंहगढ़ ऑपरेशन की सफलता पर वीरभद्र मंडल महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला….
ख़बर शेयर करें -ऋषिकेश वीरभद्र मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला उनियाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए…
जनपद उधमसिंहनगर में थाना दिवस के उपलक्ष्य में 181 लोगों के साथ गोष्ठी कर सुनी गयी समस्याए /सुझाव
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम् सलीम खान) डीआईजी कुमायूँ ने समस्त जनपदों को आमजनमानस की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण…
पुलिस ने 03 वांछित अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन पद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन…
