ऑटो रिक्शा वालों ने रेलवे स्टेशन के बाहर किया चक्का जाम,,यात्रियों को हुई काफी परेशानी

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वंदना गुप्ता) ऑटो रिक्शा वालों ने मायापुर चौकी इंचार्ज से परेशान होकर रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया करीब एक घंटा चालक बीच सड़क पर बैठे रहे मौके पर पुलिस प्रशासन क्या अधिकारी पहुंचे और ऑटो रिक्शा चालकों को समझाया गया लेकिन उन्होंने पुलिस प्रशासन की बात नहीं मानी और बीच रोड पर बैठकर पूरी तरह सड़क को बंद कर दिया इसे आने जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा ट्रेन से उतरी सवारिया सड़क पर पैदल चलती नजर आई काफी मान मनोबल के बाद रोड पर बैठे ऑटो रिक्शा चालकों को हटाया गया ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष रवि शर्मा का कहना है की सड़क पर बैठना हमारी मजबूरी हो गई है क्योंकि हमारी रोजी-रोटी पर संकट हो रहा है पहले तो सभी कोरोना से परेशान थे अब पुलिस कार्य नहीं करने दे रही है इनका कहना है कि पुलिस प्रशासन के साथ कई बार मीटिंग हुई है सीओ द्वारा भी निर्देश दिए गए हैं कि गाड़ियों को सही जगह पर खड़ा किया जाए हमारे द्वारा आदेशों का पालन किया जा रहा है कुंभ मेले के शाही स्नान से पहले और उसके बाद गाड़ियां नहीं चलती है महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर भी हमारे द्वारा आदेशों का पालन किया गया मगर मायापुर चौकी इंचार्ज ऑटो रिक्शा वालों को काफी परेशान कर रहे हैं उनके द्वारा ऑटो रिक्शा वाले के चालान किए जा रहे हैं और उनकी टायरों में सुआ मारा जाता है आज भी उनके द्वारा इस कार्य को किया गयाहम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जो गाड़ियां सही जगह पर खड़ी है उनका चालान ना किया जाए और ना ही उनकी टायरों में सुआ मारा जाए ऑटो रिक्शा यूनियन के कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर एक घंटा चक्का जाम कर दिया जिस कारण स्थानीय निवासियों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा पुलिस के अधिकारियों के काफी समझाने के बाद उनको सड़क से हटाया गया ऑटो रिक्शा यूनियन वालों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन उन्हें बेवजह परेशान ना करें नहीं तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *