रुद्रपुर (एम् सलीम खान) नजूल भूमि पर मालिकाना हक को फिर एक बार जनता को गुमराह कर रही भाजपा-सीपी शर्मा (असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला)-(बोले नजूल पर बसे को लोगों आखिर कब तक गुमराह करेंगे भाजपाई) रुद्रपुर नजूल भूमि पर मालिकाना का जिन्न फिर एक बार बाहर निकल आया है। जहां एक तरफ भाजपा के नेता नजूल भूमि पर मालिकाना दिलाने के वादे बात कर रहे हैं, तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने फिर एक बार भाजपा के उन नेताओं को निशाने पर लिया है। इस मुद्दे को लेकर असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक भाजपा सरकार और उसके विधायक और नेता नजूल भूमि पर बसे लोगों को गुमराह करते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके नेता नजूल भूमि पर बसे लोगों को गुमराह करने के सिवा और कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का दावा है कि कल विधानसभा सत्र में इस पर अध्यादेश पारित किया जाएगा। जबकि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ही घोषणा की है कल आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र में हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए भारत के प्रथम चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित अन्य लोगों की मौत होने के कारण दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विधानसभा सत्र आयोजित नहीं होगा तो नजूल भूमि पर अध्यादेश पारित कैसे होगा यह बड़ा सवाल है। सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों, बेसहारों और मजलूमों को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है, और उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय है। इसलिए भाजपा सरकार और उसके नेता गरीब मानस को गुमराह कर सत्ता रोटी सेंकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की गरीब जनता महंगाई से जूझ रही है, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने में भाजपा असफल साबित हुई है, महिला उत्पीडन के मामलों में भाजपा के शासनकाल में बढ़ोतरी हुई है।जिसे लेकर आम आदमी के मन में भाजपा के खिलाफ भारी रोष है, और जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। सीपी शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता राज्य की आगमी सत्ता कांग्रेस को सौंपने का मन बना चुकी है। हर तरफ सत्ता परिवर्तन की लहर दौड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरे बहुत से सत्ता में वापसी कर रही है। जिसके बाद भाजपा शासन में हुए घोटलों का पर्दाफाश होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अगर गरीबों की इतनी ही हमदर्द है तो बिना समय गंवाए पूरे उत्तराखंड में नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने के लिए भूअध्यादेश को अमलीजामा पहनाए।
Related Posts
भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना का सम्मान और प्रधानमंत्री का आभार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी कड़ी प्रतिक्रिया….
ख़बर शेयर करें -किच्छा – भारतीय जनता पार्टी किच्छा ग्रामीण मंडल द्वारा कल शाम लालपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा…
बाजपुर- फेसबुक आईडी में गलत पोस्ट और छवि को धूमिल करने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग…
ख़बर शेयर करें -बाजपुर- शुगर फैक्ट्री वार्ड नंबर 9 निवासी अनुज कुमार तिवारी पुत्र जयप्रकाश तिवारी ने कोतवाल प्रवीण सिंह…
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में राजकीय क्रांति दिवस मेला: मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद
ख़बर शेयर करें -स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों के प्रति उत्तराखंड सरकार समर्पित: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को…
