काशीपुर – (सुनील शर्मा) प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण कमेटी और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री इंदु मान ने आज काशीपुर विधानसभा के पैगा गांव का दौरा कर “गांव-गांव कांग्रेस बूथ” कांग्रेस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए गांव के प्रधान अरविंद चौहान और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह के साथ गांव के अन्य सम्मानित ग्रामीणों के साथ बैठकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया और गांव के चहुंमुखी विकास के लिए उनके सुझाव मांगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सिर्फ देश का विकास कर सकती है क्योंकि भाजपा सरकार हिटलर शाही से सरकार चला रही है। प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी इंदु मान ने कहा कि उत्तराखंड के गांव-गांव में कांग्रेस की लहर चल रही है | प्रत्येक वर्ग विशेष तौर पर ग्रामीण श्रमिक और किसान भाजपा की जन विरोधी नीतियों से बिल्कुल त्रस्त और क्षुब्ध हो गया है जिस तरह से पेट्रोल डीजल गैस आदि के साथ-साथ अब सब्जियों और सरसों के तेल आदि के दाम आसमान छू रहे हैं इस सबसे प्रत्येक वर्ग बहुत दुखी है। मान ने कहा कि जनता के साथ-साथ बीजेपी में कांग्रेस से गए हुए नेतागण भी बीजेपी की नीतियों के साथ दम घुटा हुआ महसूस कर रहे थे उनकी विचारधारा बीजेपी की विचारधारा से मेल नहीं खा पा रही थी और वह धीरे-धीरे करके कांग्रेस में वापस आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य और उनके सुपुत्र संजीव आर्य विधायक नैनीताल का कांग्रेस में वापस आना इस बात का ताजा उदाहरण है। इंदु मान ने कहा कि भाजपा को अब समझ जाना चाहिए कि उनका सत्ता से हटने का समय आ चुका है जिस तरह से सड़क पर अन्नदाताओं को कुचला जा रहा है और बॉर्डर पर किसानों के बेटे अपनी शहादत दे रहे हैं यह सब देख कर लगता है कि भाजपा सरकार को देश के अन्नदाताओं के साथ कोई सहानुभूति नहीं है। इसी क्रम में मान ने आगे बताया कि भाजपा सरकार ने किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन खेती का लागत दोगुनी कर दी। आज फिर से खाद का रेट बढ़ा दिया गया है | अब लगता है कि वास्तव में किसानों के अच्छे दिन आ गये हैं।
Related Posts
8वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद समस्त स्कूल स्टाफ के खिलाफ मुक़दमा दर्ज…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर में सोमवार की दोपहर पं० गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में बाल दिवस के मौके पर…
काशीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,, एटीएम में डाले 16 लाख रुपये,, गबन मामले में 5 गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर पुलिस ने एक्सिस बैंक के एटीएम में डालने के लिए दी गई 16…
अस्पताल के समीप छप्पर की दुकानों में लगी आग, एंबुलेंस आंशिक रूप से जल जलकर स्वाहा…
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में मंगलवार को कृष्णा हॉस्पिटल के समीप छप्पर की बनी अस्थाई दुकानों में…
