’कांग्रेस चली गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत ग्राम गुलड़िया पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल के आदेशानुसार ’कांग्रेस चली गांव की ओर’ के तहत कांग्रेस पार्टी के संदेशों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ग्राम गुलड़िया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता से सम्पर्क किया | साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस जनों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी ध्वज देकर जन जागरण और क्षेत्र की जनता से अपील की| इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ज की जयन्ती पर सभी कांग्रेस जनों और नागरिकों ने देशभक्ति के गीत भी गुनगुनाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी डॉ॰ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कांग्रेस पार्टी की विकास परक नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश और देश का संपूर्ण विकास एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है | कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सच्चे सिपाही की तरह उसे पार्टी स्तर से जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ कर रहा है और साथ ही चौपालों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भाजपा की कुरीतियों के बारे में भी अवगत कराया |कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ना कर अपने अस्तित्व को खत्म कर रही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रियासत हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी बेगम ,इरफ़ान, विमल गुड़िया ,अफ़सर अली, दीपक गुप्ता, शादाब भाई, आकिब और  ग्रामीण क्षेत्र की जनता उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *