लालकुआ– (जफर अंसारी) किसान विरोधी बिल के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | किसान काग्रेंस के प्रदेश महामंत्री गिरधर बम के नेतृत्व में तहसील पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारत बंद का समर्थन करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। वहीँ प्रदेश महमंत्री गिरधर बम ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है | केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार लगातार किसानों के विरोध में फैसले ले रही है ऐसे में इस सरकार को पल भर भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। किसान अपनी बात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के सामने रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें आन्दोलन को मजबूर किया जा रहा है उन्होंने कहा कि किसान की एक ही और जायज मांग है कि सरकार एमएसपी समाप्त करे, किसान विरोधी कानूनों को वापस ले | लेकिन सरकार उनकी बात मानने को तैयार नहीं है आज भारत बंद को सफल बनाने के लिए तमाम दल, संगठन किसानों के साथ खड़े हैं ।उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है सबको उनका साथ देना चाहिए उन्होंने कहा कि इस किसान विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार को चाहिए कि हमारे अन्नदाता के पक्ष में किसान विरोधी बिल को वापस लाए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश किसानों के पक्ष में है। सरकार को किसानों के पक्ष में तत्काल इस कानून को वापस लेना चाहिए उन्होंने कहा कि यह सरकार अम्बानी अडानी की सरकार है इसे आम जनता से कोई लेना देना नहीं है।
Related Posts
लालकुआं व रामनगर पुलिस ने 109 पाउच कच्ची शराब व 34 गांजे के पैकेटो के साथ महिला सहित 02 को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं…
रम्पुरा चौकी का फिर एक नया आया कारनामा सामने, पीड़ित का मेडिकल के आधार पर नहीं किया गया मुकदमा दर्ज………….
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-रुद्रपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौकी रम्पुरा क्षेत्र में भूत बंगला निवासी रुखसाना…
हल्द्वानी- नरीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक थ्री लेन हुई सड़क……..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- नैनीताल और कैंची धाम जाने वाले यात्रियों को नरीमन चौराहे पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।…
