कांगड़ी श्यामपुर में चोरों का आतंक ,गांव वालों ने की चोर की धुनाई

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वन्दना गुप्ता ) पिछले कई दिनों से कांगड़ी श्यामपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक बना हुआ है चोर आये दिन क्षेत्र के कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है कांगड़ी श्यामपुर गांव के लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं एक चोर पकड़ गया और उसकी धुनाई करने के बाद चोर को पुलिस को सौंप दिया गया चोर की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है चोरों द्वारा कई घरों के ताले तोड़ कर चोरी की गयी यही नही चोरो ने कांगड़ी गॉव स्थित भगवान शिव के मंदिर को भी नही छोड़ा वहां भी चोरो ने मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़ कर नकदी पर हाथ साफ किया साथ ही एक पशु चिकित्सक अजित ग्रामीण शिव कुमार और पत्रकार सुनील पाल के फार्म हाउस पर भी नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए जिसमें से एक चोर को गांव वाले द्वारा पकड़ा गया अब पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है

क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगो में भारी रोष है पुलिस रात्रि गस्त का दावा करती है मगर हकीकत सबके सामने है कांगड़ी की गली न 6 में दुकान में चोरी करते हुए एक चोर को ग्रमीणों ने पकड़ लिया और जम कर उसकी पिटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया फिलहाल पुलिस चोर से पूछ ताछ कर रही है हरिद्वार एसपी सिटी कमलेश उपाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में चोर से पूछताछ की जा रही और आगे इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के दिशानिर्देश भी संबंधित थाने की पुलिस को दे दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *