कालसी- चकराता मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, एलआईसी कर्मी की मौत, पत्नी घायल……..

ख़बर शेयर करें -

एलआईसी कर्मी अपनी पत्नी के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। चामड़ चील के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

 

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार चालक एलआईसी कर्मी की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *