कालाढुंगी पुलिस ने कोविड कफ्र्यू उल्लंघन में कइयों के चालान किये।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड खबरनामा
कालाढूंगी।(ज़ुबैर आलम)कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए कोविड कफ्र्यू में लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से पेश आ रही है। पुलिस ने काढूंगी में नियमों का उल्लंघन करने पर कई लोगों के चालान काटे गए। कोविड कफ्र्यू का पालन कराने के लिए कालाढूंगी पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात है। नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को भी कोविड कफ्र्यू का उल्लंघन करन पर पुलिस ने कई वाहन चालकों का चालान किया। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क नहीं पहनने पर भी कार्रवाई हुई। पुलिस ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *