हरिद्वार (वंदना गुप्ता) रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करने के लिए लोग नित नए तरीके निकाल रहे है हरिद्वार में एक अस्पताल में एक युवक कोरोना मरीज के नाम से फर्जी पर्चा बनाकर मेडिकल स्टोर से रेमडेसीवीर खरीदने की कोशिश की मगर मेडिकल स्टोर संचालक की सूझबूझ से युवक पकड़ा गया पुलिस ने इस संबंध में हॉस्पिटल के डॉक्टर सहित तीन अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। हरिद्वार में फर्जी तरीके से रेमडेसीवीर इंजेक्शन खरीदने का मामला सामने आया है हॉस्पिटल के ही एक डॉक्टर की मिलीभगत से ठीक हो चुके दो मरीजो के नाम पर पर्चा बनाकर मेडिकल स्टोर से रेमडेसीवीर खरीदने की कोशिश की गई मामला हरिद्वार के कनखल में स्थित एक बड़े संत से जुड़े हॉस्पिटल का है पायलट बाबा हॉस्पिटल में भर्ती दो कोरोना मरीजो के नाम से डॉक्टर ने पर्चा बनाकर रेमडीसीवीर इंजेक्शन मंगवाया जबकि मरीज 30 अप्रैल को ही ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके थे मगर उन्ही मरीजो के नाम से डॉक्टर के हस्ताक्षर और मोहर के साथ रेमडेसीवीर लेने एक युवक जब कनखल स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पंहुच तो मेडिकल स्टोर संचालक को शक हुआ जिस पर उसने कनखल थाने में इसकी सूचना दी पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए युवक को हिरासत में ले लिया पूरे मामले की जब ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच की इसमें अस्पताल प्रबंधन की मिलीभगत सामने आई पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर सहित तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्येवाही शुरू कर दी है और इंजेक्शन लेने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस गंभीर मामले के बाद ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और हॉस्पिटल मैं सख्त हिदायत दी कि कोई भी कोरोना पॉजिटिव हॉस्पिटल में भर्ती होता है या डिस्चार्ज किया जाता है तो उसकी सारी सूचना विभाग को दी जाए ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्येवाही की जाएगी
Related Posts
अग्निवीरों के लिए इग्नू में प्रवेश का सुनहरा मौका, पांच कार्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- इग्नू,क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इग्नू ने…
विधायक शिव अरोरा ने न.4 को जोड़ने वाले 2 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण का फीता काटकर किया शिलान्यास…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाने वाले क्षेत्र के विधायक शिव अरोरा…
सएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने की 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही….
ख़बर शेयर करें -कड़ा संदेश: कर्तव्य में लापरवाही और पक्षपातपूर्ण आचरण पर सख्त कार्यवाही जनपद पुलिस विभाग में अनुशासन एवं…
