रुद्रपुर (एम सलीम खान) रुद्रपुर देश का किसान अत्यधिक परेशान है ऊपर से तीन काले कानून किसानों के लिए मौत से कम नहीं। रुद्रपुर रोड शो में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान का गाबा चौक पर स्वागत किया। रोड शो मुख्य बाजार होते हुए गल्ला मंडी के बाद किच्छा के लिए रवाना हुए। भगवंत मान ने कहा की धान गेहूं की खरीद ₹2500 प्रति कुंतल की दर से होगी और 15 दिन के अंदर भुगतान भी कर दिया जाएगा। भाजपा सरकार में किसानों की रीड की हड्डी कही जाने वाली कृषि को पूंजीपतियों के हाथ में बेचने का काम किया जा रहा है। भगवंत मान ने कहा की तीनों काले कानूनों को उत्तराखंड में लागू नहीं होने दिया जाएगा। पांच नयी आधुनिक चीनी मीले खोली जाएंगी और पुरानी चीनी मीलो को पुनर्जीवित किया जाएगा। किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और पुराना बिल माफ किया जाएगा। फसल खराब होने पर दिल्ली की तर्ज पर ₹50000 प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। समय रहते जनता यह समझ ले की यदि किसान नहीं रहेंगे तो देश कैसे बचेगा। किसान का बेटा खेतों में बेजोड़ मेहनत करता है और बॉर्डर की भी रक्षा करता है आज हम सबको मिलकर इन किसानों की रक्षा करनी है। भगवंत मान ने कहा कि हमारा सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों से है और हमें इसे उखाड़ फेंकना है। कार्यक्रम में कम्पैनियन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली जी जिलाध्यक्ष मुकेश चावला आप नेता नंदलाल प्रसाद, अमित जैन ,यूनुस चौधरी, नीतीश सिंह सुरेश व्यापारी ,रामचंद्र, गोपाल यादव, सुरेंद्र गाबा, संजय , विनय ,डीके शर्मा, मुकीम कुरेशी इत्यादि थे।
Related Posts
कन्हैया लाल नृशंस हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-बीती 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में कट्टरपंथियों के द्वारा टेलर की नृशंस हत्या किए जाने…
नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे विकास कार्यों पर आपत्ति लगाने से भड़के………
ख़बर शेयर करें -सितारगंज-नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने बुधवार को उप ज़िलाधिकारी कार्यालय पर अपने नगर वासियों के साथ…
सीआरएसटी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई,आम सभा की बैठक…
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-सीआरसीटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन नैनीताल की आम सभा की बैठक सीआरएसटी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक…
