कुंभ के गुब्बारे में हुआ ब्लास्ट तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर किया गया रेफर

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुंभ मेले में कुंभ की भव्यता को दर्शाने के लिए जगह जगह बड़े-बड़े गुब्बारे लगाए गए हैं और उस पर कुंभ का स्लोगन दिया गया है देर रात ऋषिकुल विद्यापीठ में कुंभ मेले के लिए लगाए गए गुब्बारे में ब्लास्ट हो गया इस ब्लास्ट होने के कारण ऋषि कुल विद्यापीठ में पढ़ने वाले 3 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए छात्रों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर जाया गया मगर उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया कुंभ मेले के स्वास्थ्य मेला अधिकारी अर्जुन सिह सेंगर का कहना है कि ऋषि कुल विद्यापीठ देर रात गुब्बारे में ब्लास्ट होने के कारण ऋषि कुल विद्यापीठ के 3 छात्र घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया मगर उनकी हालत गंभीर होने के चलते उनको ऋषिकेश के एम्स में भेजा गया 2 छात्र ऋषि कुल एम्स में है और एक छात्र देहरादून के कोरोनेशन हॉस्पिटल में भर्ती है अभी छात्रों की हालत स्थिर हैगुब्बारे में अचानक हुए ब्लास्ट के कारण तीन छात्र बुरी तरह झुलस गए तीनों ही छात्रों को हायर सेंटर रेफर किया गया है मगर बड़ा सवाल यही है कआखिरकार गुब्बारे में ब्लास्ट कैसे हुआ मेला प्रशासन द्वारा क्या जांच कराई जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *