कुंभ नजदीक आते ही अखाड़ों को भव्य रूप देने के लिए अखाड़ों ने शुरू किए कार्य

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वन्दना गुप्ता) 2021 कुंभ मेला जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे कुंभ मेले को सुंदर और भव्य बनाने की तैयारियां होती नजर आ रही है कोरोना महामारी की वजह से कुंभ का स्वरूप क्या होगा अभी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता मगर तेरा अखाड़ों में कुंभ को लेकर अपनी तरफ से सभी तैयारियां की जा रही है पंचायती निर्मल अखाड़े को सुंदर स्वरुप देने के लिए अखाड़े मैं रंग रोगन के कार्य और स्थाई निर्माण शुरू हो गए हैं और जैसे-जैसे कुम्भ नजदीक आएगा उससे पहले ही तमाम कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा अखाड़ों में शाही स्नान को लेकर भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और उनके द्वारा सभी साजो सामानों को सजाया और संवारा जा रहा है

पंचायती निर्मल अखाड़े के कोठारी का कहना है कि कुंभ को लेकर अखाड़ों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है अखाड़ों में रंगाई पुताई का कार्य किया जा रहा है स्थाई निर्माण भी अखाड़ों में शुरू हो गए हैं धीरे-धीरे कुंभ से पहले अखाड़ों की गति कार्यों को लेकर तेज की जाएगी और कुंभ से पहले सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा वही कुंभ मेले की मुख्य भव्यता शाही स्नान होती है उसकी तैयारी के लिए सभी साजो सामान को सजाया और संवारा जा रहा है सभी अखाड़ों के संतों में इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है इनका कहना है कि इस बार अखाड़ों की सजावट विशेष रुप से की जा रही है पुरानी वस्तुओं को सुंदर बनाने के लिए उसमें कार्य करवाया जा रहा है और यह कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए किया जा रहा है जिस स्थान पर अखाड़ों की छावनीया लगेगी वहां साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है और वहां का सुंदर नजारा हो जिसे आने वाले श्रद्धालुओं को अलग ही रौनक देखने को मिले इनका कहना है कि कुंभ को धार्मिक स्वरूप देने के लिए पूरा संत समाज जोर शोर से लगा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *