कुंभ मेले में कोरोना जांच फर्जीवाड़े की नैनीताल हाईकोर्ट में होगी जांच

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – (निशा) नैनीताल हाईकोर्ट ने कुंभ मेले में कोरोना जांच फर्जीवाड़े में शामिल मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के सर्विस पार्टनर शरत पंत और मलिका पंत की याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखी है। 22 सितंबर यानी को मामले की सुनवाई होगी। उत्तराखंड सरकार कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा प्रकरण पर हाईकोर्ट में जवाब पेश नहीं कर पाई । सरकार ने कोर्ट से बुधवार तक का समय मांगा है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के सामने मामले की सुनवाए हुए थी | मामले में शरत पंत और मलिका पंत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को ख़ारिज करने और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी और साथ ही धरा 467 हटाने की मांग भी की थी | वहीं मैक्स कॉरपोरेट का कहना है कि जब उन्होंने कोई टेस्ट किए ही नहीं तो उन्हें आरोपी बनाना ठीक नहीं । याचिका में कहा गया कि वे मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेस में एक सर्विस प्रोवाइडर हैं। परीक्षण के दौरान मैक्स कॉरपोरेट का कोई भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। उन्होंनें कहा जब प्रशिक्षण और डाटा प्रविष्ट का सारा काम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देख रेख में किया गया था तब अधिकारी कुए चुप रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *