हरिद्वार (वंदना गुप्ता) सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहे। साधु संतों से मुलाकात के बाद सीएम ने कुम्भ कार्यों का निरीक्षण किया। अभी तक हुए कुम्भ कार्यों से सीएम त्रिवेंद्र संतुष्ट नजर आए। अटल बिहारी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता का सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि एसओपी और हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार कुम्भ मेले की व्यवस्था की जा रही है। कुम्भ मेले के पुल, मीडिया सेंटर, सड़क और आसपास से सम्बंधित सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है बाकी बचे काम भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। वही बैरागी अखाड़ो के संतों की नाराजगी सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि सरकार ने सभी अखाड़ो को समान रूप से सहयोग किया है। बैरागी संतो की भूमि की समस्या है, हरिद्वार में भूमि खाली पड़ी है। बैरागी संत अस्थायी रूप से उस भूमि का इस्तेमाल कर सकते है। वही उन्होंने हरिद्वार के व्यापारियों की नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया और कहा कि हरिद्वार का व्यापारी अकेला नही है सरकार उनके साथ है। अभी बुरा दौर चल रहा था, व्यापारी धैर्य रखें और सहयोग करें ये दौर भी टल जाएगा
Related Posts
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त व एक्सीडेंट रोकने हेतु पुलिस का एक प्रयास….
रुद्रपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी पंतनगर महोदय के निर्देशन में एक्सीडेंट रोकने हेतु थाना…
कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन…..
बाजपुर-हिंदू परिषद बाजपुर इकाई द्वारा राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में बुधवार को सांकेतिक प्रदर्शन…
महिला और बाल विकास ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई…
काशीपुर-काशीपुर में महिला और बाल विकास विभाग द्वारा कुमायूं कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में सीबीइ के अंतर्गत बच्चों का अन्नप्राशन…
