हरिद्वार– (वन्दना गुप्ता) हरिद्वार कुंभ मेला 2021 में कोरोना जांच के नाम पर हुए घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपी नलवा लैब के लिये काम करता था, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी आशीष नलवा लैब को टेस्टिंग के लिए मेन पावर और अन्य सामान उपलब्ध कराए थे। आरोपी आशीष कोरोना जांच के डाटा फीडिंग का काम भी देखता था। हरिद्वार कुम्भ मेले के दौरान हुए कोरोना जांच घोटाले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने इस मामले में हरियाणा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया । आरोपी का नाम आशीष वशिष्ठ है। इसी ने कोरोना जाँच का फर्जी डेटा तैयार किया था। कोरोना जाँच के लिए मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज कंपनी को टेंडर दिया गया था और इन कंपनी ने हरियाणा की दो लैबों से जांच कराई थी। एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि आरोपी आशीष ने दोनों लैबों के बीच मीडियेटर की भूमिका निभाई थी। कुंभ मेले के दौरान आशीष ने ही श्रद्धालुओं का फर्जी डाटा मुहैया कराया था। पुलिस ने बड़ी छानबीन के बाद आशीष को गिरफ्तार किया। और उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आशीष के दिए हुए डेटा के अनुसार एक लैब ने मेला प्रशासन को 4 करोड़ रुपए के बिल सबमिट किए थे। इसकी एवज में 15 लाख का भुगतान भी हो चुका है। एसएसपी ने संकेत दिया कि इस मामले में एसआईटी बड़ी बारीकी से जांच कर रही है और आगे भी इसमें कई गिरफ्तारियां हो सकती है।
Related Posts
हरीश रावत का बड़ा बयान भाजपा के अंदर मची जबरदस्त उथल पुथल उत्तराखण्ड में कोविड को लेकर लगा नाईट कर्फ्यू
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-(जफर अंसारी) पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की भाजपा के अंदर जबरदस्त उथल पुथल मची…
15 की पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में आज ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया ।गत वर्षो की भांति इस वर्ष…
मलबे में दबे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से पांच शव बरामद…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को आए मलबे में दबी कार में पांच लोगों की मौत…
