चमोली – (जितेन्द्र कठैत) जनपद चमोली में ग्रामपंचायत विकास अधिकारी एशोसिएशन वीपीडिओ का द्विवर्षीय अधिवेशन में कर्मियों की कमी को प्रमुखता से उठाया। और कर्मियों द्वारा यह जानकारी दी गयी कि एक पंचायत अधिकारी के पास 15 से 23 तक ग्राम पंचायतें हैं जिससे कर्मियों को मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है इसके साथ साथ कर्मियों ने पंचायतों में जेई की नियुक्ति पर भी विचार किया था। तथा यह भी बात रखी गयी कि कर्मियों को लंबे समय से वेतन के उच्चीकरण एसीपी की पुरानी व्यवस्था को लागू करने के साथ साथ कुलदीप सजवाण ने जानकारी दी कि वर्तमान में ऑनलाइन का कार्य इतना बढ़ गया है जिससे हर वीपीडिओ का मानसिक व शारीरिक रूप से उत्पीड़न हो रहा है जिससे प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर पंचायत सहायकों / डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति विभागीय स्तर पर की जानी चाहिए इसके साथ विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई इस मौके पर एसोशिएशन की नई कार्यकरणी का चुनाव किया गया जिसमें कुलदीप सजवाण जिलाध्यक के पद पर मनोनीत किये गये व विपिन सेमवाल महामंत्री, कविता राणा उपाध्यक्ष, सुनील पुरोहित कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र बुटोला सन्गठन मंत्री, कुंवर सिंह नेगी संयुक्त सचिव, देवेंद्र सिंह रावत एवं गौरव परमार प्रान्तीय प्रतिनिधि, अर्चना चौधरी व सुनील कन्डेरी संप्रेक्षक, जगमोहन कण्डारी व अनुज डिमरी प्रचार मंत्री, सरिता नगी जिला प्रवक्ता तथा गोविंदबल्लभ जोशी संरक्षक के पदों पर मनोनीत किये गये अधिवेशन में सहायक विकास अधिकारी एम एम नगवाल एवं भागवत सिंह सहित अन्य सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को वृक्षमित्र डॉ सोनी ने पौधा भेंट कर दी बधाई।
ख़बर शेयर करें -देहरादून (भरत सिंह) देहरादून: पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत…
नगर निगम चलायेगा वृहद सफाई अभियान,कीटनाशक दवाओं का भी होगा छिड़काव…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-गर्मी के सीजन और आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम शीघ्र ही शहर में वृहद स्वच्छता…
कई देशों में बड़े उल्लास से मनाया जाता है यह त्यौहार वसंत पञ्चमी…..
ख़बर शेयर करें -ऋतु परिवर्तन का त्यौहार है वसंत पञ्चमी….. नैनीताल- वसंत पञ्चमी जिसे पंचमी भी कहते है ऋतु परिवर्तन…
