केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अतिवृष्टि को लेकर जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- (एम सलीम खान)  केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अतिवृष्टि को लेकर जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की | केन्द्रीय पर्यटन और राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जनपद में अतिवृष्टि के दौरान हुए नुकसान और किये जा रहे राहत कार्यो की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि के कारण जो लोग प्रभावित हुये है उन्हे आपदा अधिनियम के तहत अहेतुक राशि और अन्य क्षति के मुआवजो को तत्काल देना सुनिश्चित करे और उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में अतिवृष्टि से जो भी क्षति हुई है उनका युद्धस्तर पर सर्वे कर लोगों की मदद करें। साथ ही उन्होंने कहा धनराशि की कोई कमी नही है जिला प्रशासन अपने स्तर से प्लानिंग के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में जो राहत कार्य चलाया जा रहा है वह प्रशंसनीय है | और सभी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्वंयसेवी संस्था आदि लगातार लोगों की मदद कर रहे है वह सराहनीय है। सरकार संकल्प वद्ध है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। वह उन दायित्वों को भलिभांति निर्वहन करें | क्योकि यह एक दैवीय आपदा है। इसमे हम सबकों मिल कर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए । आपदा के दौरान जिन लोगों के विद्युत मीटर क्षतिग्रस्त हुये है उनका निःशुल्क मीटर लगाये जायेगें । और सरकार निर्धारित राशि को बढाने पर विचार कर रही है जिसका शीघ्र समाधान निकालते हुये अहेतुक राशि प्रभावित लोगों को दी जायेगी।

साथ ही जिन लोगों को उक्त राशि दे दी गयी है उन्हे भी बढ़ी हुई राशि दी जायेगी। उन्होने एनएचएआई और एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो मार्ग आपदा से क्षतिग्रस्त हुये है उनका तत्काल प्राथमिकता के आधार पर ठीक करना सुनिश्चित करें। उन्होने जल निगम, जल संस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वे अतिवृष्टि के दौरान जो भी क्षतिग्रस्त हुआ है उन्हे तत्काल रूप से स्वच्छ जल पहुंचाना सुनिश्चित करें | और उन्होने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने नगर निकायों से समन्वय बनाते हुए निरन्तर क्षेत्र में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करते रहे और जिन स्थानों पर अतिवृष्टि व जलभराव के कारण जो मलबा एकत्रित हो गया है उसे गम्भीरता से लेते हुए साफ-सफाई का कार्य करें ताकि जल जनित रोगों से आम जनता को बचाया जा सके । उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देश दिये है कि क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित लोंगो को स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवा बेहतर ढंग से दिया जाये। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने मा0 केन्द्रीय राज्य मंत्री को अतिवृष्टि और जलभराव से होने वाली क्षति और राहत कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी।

 इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, हरभजन सिंह चीमा, मेयर रामपाल सिंह, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डा0 ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, एएसपी ममता बोरा, आरएफसी हरवीर सिंह, पीडी हिमांशु जोशी, एमएनए विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डीएस पंचपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, जिला विकास अधिकारी डा0 महेश कुमार, डीएसटीओ ललित चन्द्र आर्या, जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, जिला महामंत्री भाजपा विवेक सक्सेना, ललित मिगलानी, विकास शर्मा, उत्तम दत्ता, विपिन जल्हौत्रा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *