लालकुआं (ज़फर अंसारी) प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय के विरुद्ध अभियान प्रचलित है विगत कुछ दिनों में थाना लालकुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस के दृष्टिगत एसपी महोदय लालकुआं व प्रभारी निरीक्षक लालकुआं महोदय व एस एस आई लालकुआं महोदय ने अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने 03 व्यक्तियों को चाकुओं के साथ राहगीरों को लूटने की योजना बनाते हुए मुक्तिधाम शमशान घाट कमरे के पीछे से पेड़ के नीचे से गिरफ्तार किया । नाम पता पूछने पर गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम राकेश सिंह फर्त्याल पुत्र नंदन सिंह फर्त्याल निवासी गांधीनगर बिंदु खत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र 29 वर्ष 2-देवी दत्त चंदोला पुत्र भोपाल सिंह चंदोला निवासी शास्त्री नगर बिंदु खत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र वर्ष 25 वर्ष नंबर 3- करन आर्या पुत्र पूरनराम निवासी तिवारी नगर बिंदु खत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र 24 वर्ष बताया उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को उनके जुर्म धारा 401 भादवी व 4/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर थाना लालकुआं पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया
Related Posts
18वीं राष्ट्रीय जम्बरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 16 स्काउट गाइड को किया सम्मानित…..
ख़बर शेयर करें -स्काउट गाइड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्लॉक के स्काउट और गाइड को किया गया सम्मानित…. काशीपुर- काशीपुर…
स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में एक गंभीर रूप से हुआ घायल….
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी-(जुबैर आलम) कालाढूंगी नगर क्षेत्र में कच्ची नहर के पास एक बाइक व स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत…
उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2025 में मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर कोटद्वार की ज्योत्सना ने प्राप्त किया राज्य में 17वां स्थान……..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, कोटद्वार के…
