हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाको में एसएसपी के निर्देश पर हरिद्धार के बहादराबाद थाना पुलिस ने अवैध तरीके से शराब की बिक्री को रोकने के मद्देनजर बीते कुछ दिनों से थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला रखा है इस अभियान के तहत पुलिस की टीम को नहर पटरी पर वाहन चैकिंग के दौरान इंडिगा कार से ले जाई जा रही 10 पैटी अवैध शराब बरामद की है पुलिस ने कार चालक हारून पुत्र गुलजार निवासी कस्साबान ज्वालापुर को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया कोरोना महामारी के कारण हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई शराब की दुकानों को बंद किया हुआ है इसी के मद्देनजर अवैध तरीके से शराब को बेचने का कार्य किया जा रहा है एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्णराज एस द्वारा सभी थानों को निर्देशित किया गया है अवैध तरीके से शराब बेचने वालों की धरपकड़ की जाए पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है और बहादराबाद थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी पुलिस ने 10 पैटी अवैध शराब बरामद की है पुलिस ने कार चालक हारून पुत्र गुलजार निवासी कस्साबान ज्वालापुर को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया हरिद्वार में इस वक्त बड़े पैमाने पर अवैध शराब का काला कारोबार किया जा रहा है और इसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है और लगातार पुलिस को सफलता भी हाथ लग रही है मगर उसके बावजूद भी यह काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है अब देखना होगा पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के बाद क्या इस कारोबार को रोका जा पाएगा या नहीं
Related Posts
पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चों को सिखाया यातायात नियमों का पाठ।
ख़बर शेयर करें -बच्चों को बालिग होने पर ही वाहन चलाने हेतु व नशे से दूर रहने के लिए भी…
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम….
ख़बर शेयर करें -रुदपुर-(एम् सलीम खान) माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला…
मुख्यमंत्री से मिला केडीएफ़ का प्रतिनिधिमंडल , काशीपुर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने पर हुई चर्चा
ख़बर शेयर करें – काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर डेवलपमे़ट फ़ोरम के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से…
