काशीपुर (सुनील शर्मा) समाज सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए इस कोरोना काल में भी तन मन धन एवं समर्पण भावना से लोगों की हर परेशानियों में मददगार साबित हो रहे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं देवभूमि व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा बॉबी लगातार लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मध्यम वर्गीय परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। लोगों के रोजगार पहले से ही ना के बराबर थे, और अब कोरोना की दूसरी लहर का संकट लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक रोटियां सेकने का नहीं अपितु लोगों की मदद करने का है। धर्म जाति भेदभाव को छोड़कर हमें अपने देश के नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए हमें सभी लोगों की मदद करने के लिए आगे आना होगा। लोगों को चाहिए कि कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें सैनिटाइजर हाथों पर अवश्य लगाएं। शासन प्रशासन के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए अपने आप और अपने क्षेत्र के नागरिकों को भी इस महामारी से दूर बचाएं।
Related Posts
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत….
ख़बर शेयर करें – खटीमा- जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में कांग्रेस विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र…
मालधन में युवक की हत्या से परिजनों में मातम…..
ख़बर शेयर करें – शुक्रवार से लापता चल रहे युवक का शव मालधन के एक खेत से बरामद होने से परिजनों…
जनपद में धूमधाम से मनाया गया 73वा गणतन्त्र दिवस
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम सलीम खान) देश का 73वां गणतन्त्र दिवस जनपदभर में धूमधाम व हर्शाेल्लास से मनाया गया। जिला…
