हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र के भागीरथी विहार कॉलोनी में एक कोरोना संक्रमित वृद्धा महिला का शव घर में संदिग्ध परिस्थिति मिलने से हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम के द्वारा मामले की जांच में जुट गए पुलिस के मुताबिक राजदुलारी नामक एक वृद्धा घर में अकेली रहती थी उनका एक बेटा हालैंड और दूसरा बेटा दिल्ली में रहता है वृद्धा महिला को रोज खाना देने के लिए अमित नामक एक लड़का घर में आता था वृद्धा कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थी दोपहर अमित खाना लेकर वृद्धा के घर पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ मिला एक कमरे में वृद्धा का शव पड़ा था तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा हुआ था मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और सुराग जुटाने की कोशिश में जुट गई पुलिस द्वारा वृद्ध महिला के शव को एहतियात के साथ कब्जे में लिया पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है अब देखना होगा कितनी जल्दी पुलिस इस मामले का खुलासा कर पाती है
Related Posts
आपदा प्रभावितो को मिले 50000 रूपए का मुआवजा – मीना शर्मा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर– (एम.सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की…
विधायक राजकुमार ठुकराल ने छात्रों को वितरित किए टेबलेट
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) अटल उत्कृष्ट आदित्य नाथ राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल ने कक्षा…
पुलिस को मिली सफलता,पुलिस ने वाहन चोर गैंग पकड़ चोर गैंग से 03 मोटरसाइकिल भी की बरामद…
ख़बर शेयर करें -नानकमत्ता-वादी टीकाराम पुत्र भगवान दास व सुखदेव मिस्त्री पुत्र सुखचन्द्र मिस्त्री नानकसागर डैम पर अपनी मोटरसाईकिल पर…
