कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर युवती से मंदिर में कर ली शादी

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – ( सुनील शर्मा) एक युवती ने एक युवक व उसकी मां पर कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर एक मन्दिर में शादी करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है | महादेव नगर कालोनी, गुरुद्वारे के पीछे रहने वाली एक युवती ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला हिमालय पुत्र रामधीश उसे बहन मानता था और इस कारण वह उस पर विश्वास करती थी। लेकिन कुछ दिन पूर्व हिमालय अपनी मां चंचल पत्नी रामधीश की मदद से युवती को बहला फुसला कर एक मन्दिर, आर्य समाज, काशीपुर में ले गया और वहां पर हिमालय व उसकी मां ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह हिमायल के घर पर थी। इन्होंने मेरे गले में मगंलसूत्र पहना रखा था। मेरी मांग भर रखी थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *