हल्द्वानी (जफर अंसारी) नैनीताल जिले के कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की, प्रशासन और स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे, मंत्री बंशीधर भगत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले में सभी पर्याप्त सुविधाएं और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में ऑक्सीजन और रिफिलिंग की भारी कमी है इसको देखते हुए उधमसिंह नगर से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है जिसके लिए अधिकारियों को सचेत रहना होगा। नैनीताल जिले में अभी 4784 लोग होम आइसोलेशन में हैं, बंशीधर भगत ने कहा कि बिना आरटीपीसीआर टेस्ट और चेकिंग के बिना कोई भी बाहरी व्यक्ति नैनीताल जिले में प्रवेश नहीं कर पाएगा जिसको देखते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, साथ ही अस्पतालों में लगातार व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही है, निजी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
Related Posts
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे काशीपुर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बीपी शाम काशीपुर पहुंचे। काशीपुर…
अखिल भारतीय महिला हॉकी कप 2022 के दूसरे दिन सात लीग मुकाबले खेले गए…
ख़बर शेयर करें -नैनीताल हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय महिला हॉकी…
जिला उद्योग केंद्र और आयोजक सहारा सर्वोथन समिति संस्था ने किया दो दिवसीय जागरूकता विकास कार्यक्रम आयोजित….
ख़बर शेयर करें -विकास खंड सभागार में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और आयोजक सहारा सर्वोथन समिति संस्था दो दिवसीय जागरूकता…
